Subscribers Live Count

समदड़ी के श्री विक्रम मेघवाल ने भारतीय छात्र संसद,पुणे में संबोधित कर किया बाड़मेर का नाम रोशन

           बाड़मेर जिले के समदड़ी कस्बे के निवासी एवं पूर्व राज्यमंत्री, सिवाना पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल के सुपुत्र विक्रम मेघवाल ने पुणे में आयोजित 8वीं भारतीय छात्र संसद में ओजस्वी उदबोधन देकर बाड़मेर जिले का नाम राष्ट्र पटल पर रोशन किया।
         विक्रम ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुये कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण दिया एवं लोकतंत्र विषय पर अपना संबोधन दिया |


              ग़ौरतलब है कि पुणे में आयोजित होने वाली भारतीय छात्र संसद देश का सबसे बड़ा व ख्यातिप्राप्त मंच है ,जहाँ देश-विदेश से 10 हज़ार के क़रीब युवा शिरकत करते है तथा अंतिम रुप से चयनित 24 युवाओं को देश की जानी मानी हस्तियों एवं राजनेताओं के समक्ष विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।

                       विक्रम के 'इंडियन डेमोक्रेसी: इन ब्लाक एंड व्हाइट ' विषय पर लिखे गये भाषण को अंतिम 24 में चयनित किया गया और विक्रम ने देश की जानी मानी हस्तियों के साथ मंच साझा करते हुये भारतीय लोकतंत्र की ख़ूबियाँ गिनाते हुये वर्तमान दौर की कमियों पर भी प्रकाश डाला।

                           विक्रम की शानदार प्रस्तुति पर एमआईटी ,पुणे संस्थान के निदेशक राहुल कराड ने विक्रम को मंच पर शाल ओढाकर सम्मानित किया ।

                           इस वर्ष के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी, पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल,  केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी,  केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर, आदि देश भर के तमाम पार्टियो के नेतागण मौजूद रहे।

                      विक्रम के भाषण के इस विडियो को सोशल मीडिया पर भी ख़ूब देखा रहा है और लोगों की बधाइयाँ मिल रही है,वही इस उपलब्धि पर क्षैत्रवासियों सहित परिवारजनों ने भी खुशी जताते हुये विक्रम को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !